Fri. Jul 26th, 2024
Diamond League 2023: नीरज चोपड़ा फाइनल मे दूसरे नंबर पर, इतिहास बनाने से मात्र 0.44 सेंटीमीटर की दूरी पर नीरज चोपड़ा दूर रह गए .

Diamond League 2023:

नीरज चोपड़ा इतिहास रचने से सिर्फ 0.44 सेमी दुरी पर रहे। डायमंड लीग फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 83.80 मीटर थ्रो किया, जो फाइनल में उनका सर्वश्रेष्ठ था, लेकिन वह इस अंक से आगे नहीं जा सके।

डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे और इस तरह भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। इस बीच, चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने गोल्ड मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर की दूरी फेंकी, जो उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था, लेकिन इस स्कोर के बाद वह आगे नहीं बढ़ सके. चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने अपने अंतिम प्रयास में 84.27 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और फिर गोल्ड मेडल जीता।

फाइनल में नीरज चोपड़ा अच्छी स्थिति में नहीं दिखे और उनके 2 प्रयास व्यर्थ गए। बाद में,  4 प्रयासों में उन्होंने 83.80 मीटर की दूरी हासिल की, लेकिन उनके थ्रो में नियंत्रण की कमी थी। जाकुब वादलेच ने अपने पहले प्रयास में 84.1 मीटर की दूरी हासिल की और नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया।

तो चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने खिताब जीता। इसके बाद छठे प्रयास में 84.27 मीटर की दूरी तय की और वह पहले स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए और अगर वह जीत जाते तो दुनिया के तीसरे भाला फेंक खिलाड़ी बन जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले साल सितंबर में नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में डायमंड लीग का फाइनल जीता था, लेकिन इस बार वह इस मिशन में असफल रहे.

Diamond League 2023 फाइनल में किस खिलाड़ी ने कितनी दूर भाला फेंका 

1. जाकुब वादलेच (चेक गणराज्य)- 84.24 मीटर

2. नीरज चोपड़ा (भारत)- 83.80 मीटर

3.ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 83.74 मीटर

4. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 81.79 मीटर

5. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)- 77.01 मीटर

People also ask : 

  • डायमंड लीग 2023 का फाइनल कब और कहां होगा?
    डायमंड लीग के फाइनल 2023 का आयोजन 16 सितंबर और 17 सितंबर को युजीन, ओरेगन के हेवार्ड फील्ड में हो रहा है।
  • मेन्स जैवलिन फेंक फाइनल कब होगी?
    युजीन डायमंड लीग 2023 के मेन्स जैवलिन इवेंट का आयोजन 17 सितंबर को 12:50 बजे भारतीय मानक समय (IST) पर होगा।
  • भारत में Diamond League 2023 फाइनल का लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
    Eugene Diamond League, जिसे Prefontaine Classic के नाम से भी जाना जाता है, इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए भारतीय जनता Sports 18 टीवी चैनलों पर ट्यून कर सकते हैं और इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema एप्प या वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगी।

    डायमंड लीग 2023 फाइनल का पूरा शेड्यूल

      सितंबर 16 (शनिवार)

  • 23:20 – Women’s javelin throw
  • 23:25 – Men’s high jump
  • 23:36 – Men’s triple jump
  • 00:34 – Men’s 400m hurdles
  • 00:46 – Men’s 400m
  • 00:50 – Men’s javelin throw
  • 00:56 – Women’s pole vault
  • 00:59 – Women’s 3000m steeplechase
  • 01:19 – Women’s triple jump
  • 01:21 – Women’s 1500m
  • 01:37 – Men’s 100m
  • 01:41 – Women’s shot put
  • 01:49 – Men’s 3000m steeplechase
  • 02:10 – Women’s 100m
  • 02:20: – Men’s Bowerman Mile

    17 सितम्बर (रविवार)

  • 23:45 – Women’s high jump
  • 00:00 – Men’s discus throw
  • 00:10 – Men’s long jump
  • 00:34 – Men’s 800m
  • 01:09 – Women’s 5000m
  • 01:14 – Men’s pole vault
  • 01:34: Women’s 400m hurdles
  • 01:38 – Women’s discus throw
  • 01:47 – Men’s 3000m
  • 02:07 – Women’s 400m
  • 02:12: – Women’s long jump
  • 02:22 – Men’s 110m hurdles
  • 02:35 – Women’s 100m hurdles
  • 02:39 – Men’s shot put
  • 02:49 – Women’s 800m
  • 03:06 – Men’s 200m
  • 03:19 – Women’s 200m

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *