Thu. Jul 25th, 2024
Dussehra 2023 Date: दशहरा कब है ? क्या यह 23 को है, या 24 अक्टूबर को दूर करे कन्फ्यूजन

Dussehra 2023 Date :

दशहरा, हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हर साल नवरात्रि के तुरंत बाद और दीपावली से 20 दिन पहले उत्साहपूर्ण आवाज में मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, अर्थात् भगवान राम द्वारा लंका के राजा रावण पर जीत और देवी दुर्गा द्वारा राक्षस महिषासुर पर जीत का संकेत है।

यह हर साल शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस साल दशहरा का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

यह भी पढ़ें : Dussehra Shayari 2023 | दशहरा शायरी विजयदशमी पर 10 बेहतरीन शायरी 

दशमी तिथि का आरंभ।

इस साल, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 अक्टूबर को मंगलवार के दिन हो रही है। आपको बता दें कि दशमी तिथि का आरंभ 23 अक्टूबर को शाम के समय 5 बजकर 44 मिनट पर होगा और इसका समापन 24 अक्टूबर को 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। इस वर्ष, दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बता दें कि इस साल दशहरा पर दो बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं, एक रवि योग और दूसरा वृद्धि योग का संयोग हो रहा है।

यह भी पढ़ें : –  Dussehra 2023 Best Wishes, Greetings, Quotes, Shayari , Images In Hindi

दशहरा का महत्व

दशहरा, जिसे विजय दशमी भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण पर्व है जो असत्य की सत्य पर जीत का प्रतीक है। यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। विजयदशमी, या दशहरा, नवरात्रि के अंत के दिन मनाया जाता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की थी और 10वें दिन में उन्होंने रावण को पराजित किया था।

एक और पौराणिक कथा के अनुसार, महिषासुर नामक राक्षस ब्रह्मा की उपासना करके एक वरदान प्राप्त किया था, जिसमें यह शर्त थी कि कोई उसे पृथ्वी पर पराजित नहीं कर सकेगा, अर्थात् उसका वध नहीं कर सकेगा। महिषासुर के पापों ने पृथ्वी को अत्यंत खतरे में डाल दिया। इस पर, ब्रह्मा, विष्णु, और महेश ने मिलकर मां दुर्गा को उत्पन्न किया। मां दुर्गा ने महिषासुर के साथ 9 दिनों तक युद्ध किया, और 10वें दिन में उन्होंने महिषासुर का वध किया।

यह भी पढ़ें : – रावण की ओ 7 आदते जो आपको बना सकती है कामयाब !

रावण की ओ 7 आदते जो आपको बना सकती है कामयाब!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *