Sat. Jul 27th, 2024
7 Success Tips : अमीर बनने के सपने को हकीकत में बदलने के लिए सुझाव

Success Tips :

अमीर बनने का सपना हर किसी के मन में होता है, लेकिन यह सपना सिर्फ कुछ विशेष लोगों के लिए ही हकीकत बनता है। विश्वास करें, आप भी उनमें से एक हो सकते हैं जो अमीरी की सीढ़ियों को छूने के लिए प्रयासरत् रहते हैं। इस लेख में, हम आपको 7 महत्वपूर्ण सफलता के टिप्स देंगे जो आपको अमीर बनने की राह में मदद करेंगे।

हर व्यक्ति की कोई ना कोई आदत होती है, चाहे वो अच्छी हो या बुरी। अच्छी और बुरी आदतों का असर हमारे जीवन पर होता है, और यह भी हमारी तकदीर को प्रभावित करता है। इन आदतों से , आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। यदि आपके पास इन सात आदतों में से कुछ हैं, तो आपको इन्हें सुधारना चाहिए।

यह भी पढ़ें : https://trendingsearches.in/mission-raniganj-the-great-bharat-rescue/

१. बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें

पौराणिक और शास्त्रिक ग्रंथों में बताया गया है कि जिन घरों में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता या फिर रास्ते में मिले किसी बुजुर्ग का सम्मान नहीं किया जाता, वहां लक्ष्मीजी कभी नहीं ठहरतीं। इसका कारण यह है कि बड़े-बुजुर्गों को गुरु समान माना जाता है, जिनमें भगवान विष्णु का वास रहता है। बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने से देवी-देवता खुश होते हैं।

२. सुबह जल्दी उठने की आदत 

आजकल की मॉडर्न जीवनशैली के कुछ लोग रात को देर तक जागते हैं और सुबह देर से सोते हैं।शास्त्रों में ऐसी आदत को गलत माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से चंद्र ग्रह अशुभ फल देता है।सुबह देर तक सोने से मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सुबह जल्दी उठकर नए विचार आते हैं, जो आपके आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

३. देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलता

जो व्यक्ति नशा करता हो, उसके घर कभी लक्ष्मी वास नहीं करती। नशा करने वाले व्यक्ति को ईष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी नहीं मिलता है।नशे की आदत व्यक्ति की आयु को कम कर सकती है और मादक पेय का सेवन करने से राहु का विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।

४. जूठी थाली को छोड़कर उठ जाना 

खाना खाने के बाद अपनी जूठी थाली को छोड़कर उठ जाना भी अच्‍छी आदत नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कभी सफलता नहीं मिलती है। कहते हैं कि खाना खाने के बाद यदि जूठे बर्तनों को सही स्थान पर रखा जाए तो शनि और चंद्र के दोष दूर होते हैं। साथ ही, लक्ष्मी की प्रसन्नता मिलती है।

५. साफ-सफाई 

घर की साफ-सफाई के साथ ही बाथरूम की भी सफाई बहुत जरूरी है। अक्‍सर लोग नहाने के बाद बाथरूम को गंदा ही छोड़ देते हैं। ऐसा करने से चंद्र ग्रह के अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

६. बिस्‍तर व्‍यवस्थित रखना चाहिए 

जिन घरों में बिस्‍तर अव्‍यवस्थित रहते हैं, वहां राहु का अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। बिस्‍तर सही न होने से व्‍यक्ति की दिनचर्या पर भी असर होता है और उसका स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित होता है। साथ ही, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।

 ७. क्रोध को शांत रखें

चिल्‍लाने से शनि का अशुभ प्रभाव होता है, इसलिए क्रोध को शांत रखें और अपने कार्यों में संयम बरतें। ऐसा करने से शनिदेव आप पर प्रसन्न रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *